हिंदी
खंड़वा: मध्यप्रदेश के खंडवा शहर की एक कॉलोनी के एक खाली पड़े मकान में धार्मिक अनुष्ठान किए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान हुए पथराव में नगर पुलिस अधीक्षक, टीआई सहित चार पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं।
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की निजी सम्पत्ति पर दूसरे पक्ष द्वारा धार्मिक अनुष्ठान करने से यह विवाद गहराया। यह घटना कल रात उस वक्त हुयी जब एक व्यक्ति के खाली मकान में कुछ लोग घुस गए और वहां धार्मिक अनुष्ठान करने लगे।
जब इस बात की जानकारी मकान के मालिक को मिली, वह अपने साथियो के साथ वहां पहुंचा और उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसे लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में वहां इकठ्ठा हो गए और विवाद बढ़ने लगा। (वार्ता)
Published : 13 February 2023, 3:28 PM IST
No related posts found.