Mumbai: गिरजाघर से प्रतिमा हुई चोरी, दोषी की तलाश जारी

मुंबई में एक गिरजाघर से कथित रूप से एक अज्ञात व्यक्ति ने सेंट एंथनी की प्रतिमा चोरी कर ली है। मुंबई पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 1 March 2023, 3:21 PM IST
google-preferred

मुंबई: मुंबई में एक गिरजाघर से कथित रूप से एक अज्ञात व्यक्ति ने सेंट एंथनी की प्रतिमा चोरी कर ली है। मुंबई पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को भायखला इलाके में ग्लोरिया गिरजाघर परिसर में स्थित प्रतिमा की चोरी करने के दोषी को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

भायखला थाने के अधिकारी ने कहा कि गिरजाघर परिसर के बाहर ग्रिल दरवाजे का ताला तोड़कर ‘‘चीनी मिट्टी’’ की बनी प्रतिमा की चोरी की गई है।

गिरजाघर के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि दोषी नशे का आदी है और जल्द पैसा कमाने के इरादे से उसने इस अपराध को अंजाम दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम दोषी की तलाश कर रहे हैं और उम्मीद है उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।’’

Published : 
  • 1 March 2023, 3:21 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement