International: चर्च सेवा के दौरान पवित्र तेल लेने के लिए मची भगदड़, कई लोगों की मौके पर हुई मौत

तंजानिया में पूर्वी क्षेत्र के एक स्टेडियम में चर्च सेवा आयोजन के दौरान भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Updated : 2 February 2020, 5:23 PM IST
google-preferred

तंजानियाः एक स्टेडियम में चर्च सेवा आयोजन के दौरान भगदड़ हो गई है। इस भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर घायल हो गए हैं। 

यह भी पढ़ेंः ब्रिटेन यूरोपीय संघ से बाहर निकला, बोरिस जॉनसन ने इसे नई सुबह का दिया करार 

शनिवार को तंजानिया में पूर्वी क्षेत्र के एक स्टेडियम में चर्च सेवा आयोजन के दौरान भगदड़ में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए हैं। 

यह भी पढ़ेंः ट्रम्प द्वारा प्रस्तावित शांति प्रस्ताव पर बैठक करेगा अरब लीग 

जानकारी के मुताबिक मोशी जिले के पास एक स्टेडियम में शनिवार को एक चर्च सेवा का आयोजन किया गया था। जिसमें पूजा के बाद प्रसाद के तौर पर किए जाने वाले तेल के छिड़काव के लिए भगदड़ मच गयी थी और इसमें 20 लोगों की मौत गई। बीते कुछ वर्षों में तंजानिया में अंधविश्‍वास की ऐसी कई घटनाएं हुई हैं। लोग उपदेशकों के झांसे में आ जाते हैं। 

Published : 
  • 2 February 2020, 5:23 PM IST

Topics : 

Related News

No related posts found.