हिंदी
तिरुचिरापल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने बुधवार को यहां कहा कि अगर भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर सत्ता पर काबिज होती है, तो कोई भी लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान को नहीं बचा सकता है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कावेरी डेल्टा जिलों के पार्टी के बूथ-स्तरीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद किसे सत्ता पर कब्जा करना चाहिए इसके बजाय सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि केंद्र में किसे सत्ता में नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आम चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने का आह्वान किया।
स्टालिन ने अपनी पार्टी के मतदान केंद्रों के प्रभारियों को सलाह दी कि वे विचारधारा और कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं और प्रचार के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी ढंग से उपयोग करें।
शीर्ष द्रमुक नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश का गठन करने वाले मौलिक विचारों को नुकसान पहुंचाया है और ‘‘हमें आगामी संसदीय चुनावों में इस पर पूर्ण विराम लगाना होगा, अन्यथा केवल तमिलनाडु ही नहीं, कोई भी पूरे भारत को नहीं बचा सकता।’’
Published : 27 July 2023, 1:20 PM IST
No related posts found.