Jammu & Kashmir: कुपवाड़ा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, लश्कर के दो आतंकी ढ़ेर

कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने पिछले 12 घंटों में दूसरी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी हैं।पढिये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 7 June 2022, 11:58 AM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने पिछले 12 घंटों में दूसरी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी हैं।पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा के चकतारस कंड़ी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना पर सुरक्षा बलों के घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत दो आतंकवादी मारे गए हैं।पुलिस ने कश्मीर के आईजीपी के हवाले से ट्वीट कर कहा, “एक पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल सहित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। तलाशी अभी भी जारी है।

उल्लेखनीय है कि उप-जिले सोपोर में सोमवार शाम को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया था। पुलिस ने बताया कि दो विदेशी और एक स्थानीय आतंकवादी घेराबंदी से भागने में सफल रहे(वार्ता)

Published : 
  • 7 June 2022, 11:58 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement