हिंदी
श्रीनगर: श्रीनिधि डेक्कन एफसी गुरुवार को यहां रीयल कुश्मीर एफसी के साथ गोल रहित ड्रॉ के साथ आईलीग फुटबॉल तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक डेक्कन एफसी के अब नौ मैच में 17 अंक हैं। कुश्मीर की टीम आठ मैच में 14 अंक के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है।
डेक्कन को दूसरे हाफ में मैच जीतने का स्वर्णिम मौका मिला था लेकिन जगदीप सिंह का दाएं छोर से लगाया गया शॉट क्रॉसबार से टकरा गया।
डेक्कन को पिछले मैच में अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाफ 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
डेक्कन की टीम अब 11 दिसंबर को दिल्ली एफसी के खिलाफ उतरेगी।
Published : 7 December 2023, 7:06 PM IST
Topics : कुश्मीर एफसी दूसरे स्थान फ़ुटबॉल श्रीनगर श्रीनिधि डेक्कन
No related posts found.