हिंदी
श्रीनगर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तिरंगा बाइकर्स रैली को अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के घंटाघर लाल चौक से कारगिल के लिए हरी झंडी दिखाकर सोमवार को रवाना किया गया।
वर्ष 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर में मंगलवार को मनाए जाने वाले ‘कारगिल विजय दिवस’ के मद्देनजर लाल चौक से कारगिल तक रैली में 300 बाइकर्स के एक दल ने भाग लिया। (वार्ता)
Published : 25 July 2022, 5:54 PM IST
No related posts found.