हिंदी
श्रीनगर: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक बैंक प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कुलगाम के अर्रेह में एलाकाई देहाती बैंक के प्रबंधक विजय कुमार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी,
जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी मृतक विजय कुमार की एक सप्ताह पहले ही इस बैंक में नियुक्ति हुयी थी (वार्ता)
Published : 2 June 2022, 2:58 PM IST
Topics : अज्ञात कुलगाम गोली मारकर जम्मू कश्मीर पुलिस बैंक प्रबंधक हत्या हमलावरों
No related posts found.