हिंदी
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गये जबकि एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।
यह मुठभेड़ जिले के नजीभात क्रीरी इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान हुई।कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि अचानक हुई इस मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए तथा एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री के साथ हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी किस संगठन से जुड़े थे, इसकी जानकारी अभी नहीं हो पायी है।यह मुठभेड़ श्रीनगर में एक आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी के शहीद होने और उसकी पुत्री के घायल होने के एक दिन बाद हुई है। (वार्ता)
Published : 25 May 2022, 2:23 PM IST
No related posts found.