

भारत के युवा तैराक श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में जगह बनायी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
बर्मिंघम: भारत के युवा तैराक श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में जगह बनायी।
श्रीहरि 00:25.52 सेकंड के समय के साथ हीट-6 में दूसरे और कुल आठवें स्थान पर रहे। सेमीफाइनल में पहुंचने वाले अंतिम तैराक ने 00:25.86 सेकंड का समय लिया। इससे पहले श्रीहरि 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में भी पहुंचे थे जहां वह सातवें स्थान पर रहे थे। (वार्ता)
No related posts found.