श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को अवैध शिकार के आरोप में किया गिरफ्तार

गिरफ्तार मछुआरों को कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी के मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 27 October 2022, 1:24 PM IST
google-preferred

रामेश्वरम: तमिलनाडु के मत्स्य अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने अपने क्षेत्रीय जल में अवैध शिकार के आरोप में सात भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त कर लिया है।

राज्य के मत्स्य अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम के रहने वाले मछुआरों को बुधवार देर रात श्रीलंका के जल क्षेत्र जाफना में डेल्फ़्ट द्वीप में मछली पकड़ने के आरोप में वहां की नौसेना ने पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को ट्रॉलर और मछली पकड़ने के तीन गियर के साथ कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया और बाद में कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी के मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

इस बीच, आज सुबह तट पर लौटे रामेश्वरम के मशीनीकृत नाव मछुआरों के एक समूह ने आरोप लगाया कि श्रीलंका तटरक्षक बल के नौसैनिक जहाजों ने समुद्र में उनके मछली पकड़ने के जाल को नष्ट करने के बाद बंदूक की नोक पर उनका पीछा किया। (वार्ता)

Published : 
  • 27 October 2022, 1:24 PM IST

Related News

No related posts found.