Muzaffarnagar Firing: बदमाशों ने पुलिस टीम पर बरसाई गोलियां, हेड कांस्टेबल घायल
मुजफ्फरनगर के तितावी में शनिवार देर शाम चेकिंग के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को देखकर भाग रहे संदिग्धों ने पीछा करने पर टीम पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में हेड कांस्टेबल अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई।