Sports: देश के इस राज्य में बनेगा सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम, हजारों लोग बैठ कर देख सकते हैं मैच

2023 में होने वाले पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में अभी काफी समय है, लेकिन भारत में अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। देश के इस राज्य में सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 25 December 2020, 5:30 PM IST
google-preferred

ओडीशाः पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए ओडीशा सरकार विश्व का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनाने जा रही है। 

ओडिशा के राउरकेला में देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनेगा। इस स्टेडियम में एक साथ 20 हजार लोग मैच देख सकेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।  स्टेडियम का निर्माण बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस में होगा।

इस स्टेडियम में विश्व स्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी। यह स्टेडियम राउरकेला की बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के कैंपस में 15 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। यह स्टेडियम 2023 हॉकी विश्व कप के मैचों की मेजबानी करेगा। वर्ल्ड कप हॉकी 2023 के आयोजन की मेजबानी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और सुंदरगढ़ को मिला है। 

Published : 
  • 25 December 2020, 5:30 PM IST

Related News

No related posts found.