हिंदी
कानपुरः खेल मंत्री चेतन चौहान ने शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया। बता दें कि ग्रीनपार्क स्टेडियम में तीन दिन बाद आईपीएल मैच होने वाले हैं। निरीक्षण के बाद खेल मंत्री ने मीडिया से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मैच को लेकर ग्रीनपार्क की तैयारियां चल रही हैं।


चेतन चौहान ने बताया कि 10 मई और 13 मई को आईपीएल के मैच होंगे। इसको लेकर यूपी सरकार और यूपीसीए तैयारियों में जुटे हुए हैं। मैच के दौरान कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इसके तहत सिर्फ उन्हीं लोगों की एंट्री होगी जिनके पास मैच के पास और टिकट होंगे।
Published : 6 May 2017, 6:53 PM IST
Topics : आईपीएल खेल खेल मंत्री ग्रीनपार्क स्टेडियम चेतन चौहान
No related posts found.