हिंदी
सेंट पीटर्सबर्ग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में लोगों को संबोधित किया। शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल फोर्म 2017 (SPIEF-17) के पूर्ण होने पर अधिवेशन को सम्भोधित किया।
सबसे पहले मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन का धन्यवाद किया। मोदी ने कहा कि रूस और भारत के संबंध वक्त से साथ और मजबूत होते गए। मोदी ने यह भी कहा कि भारत सफलता की दृष्टि से बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कार्यक्रम में डिजिटल इंडिया का भी जिक्र किया।

मोदी ने कहा कि किसी समाज का डिजिटल ना होना समस्या खड़ी कर सकता है इसलिए भारत में डिजिटल इंडिया कैंपेन शुरू किया गया। मोदी ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों ने दावा किया है कि भारत तेजी से विकास कर रहा है।
मंगल यान का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘जितना एक हॉलीवुड मूवी बनाने में खर्च होता है उससे भी कम में हम मंगल पहुंच गए।’ भारत में निवेश की संभावनाओं का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में आसमान ही आखिरी लिमिट है और जिस भी सेक्टर में जाना चाहें उसमें संभावनाएं हैं।

मोदी ने बॉलिवुडा का जिक्र करते हुए कहा, ‘बॉलिवुड रूस में काफी मशहूर है। रूस में शायद ही कोई राज कपूर को ना जानता हो। चाहे वह युवा पीढ़ी ही क्यों ना हो।’
Published : 2 June 2017, 7:06 PM IST
No related posts found.