हिंदी
भुवनेश्वर: ओड़िशा में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची संशोधन के लिए एक विशेष अभियान नौ नवंबर से शुरू किया जाएगा।मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) एस के लोहानी ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।
उन्होंने सभी कलेक्टरों और उप कलेक्टरों को विशेष अभियान चलाने की तैयारियों की समीक्षा करने को कहा। आयोग ने अब संभावित मतदाताओं (17 वर्ष से अधिक) से अग्रिम आवेदन प्राप्त करने का प्रावधान किया है।
लोहानी ने कहा कि अभियान की अवधि के दौरान वे सभी आवेदक जो एक अक्टूबर 2023 तक (17 वर्ष से अधिक) अर्हता प्राप्त करने जा रहे हैं, अग्रिम आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि नागरिक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए मतदाता हेल्पलाइन ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
ईपीआईसी को आधार से जोड़ने के लक्ष्य को प्राप्त करने में ओडिशा देश के शीर्ष राज्यों में से एक है। राज्य में 77 प्रतिशत से अधिक मतदाता पहले ही अपने आधार को चल रहे कार्यक्रम से जोड़ चुके हैं।
उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान 12 नवंबर, 13 नवंबर और 26 नवंबर, 27 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ स्तर के अधिकारी संबंधित मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे।(वार्ता)
Published : 5 November 2022, 11:25 AM IST
No related posts found.