हिंदी
महराजगंज: बीती आधी रात को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने भिटौली थानेदार रामाज्ञा सिंह को लापरवाही बरतने को लेकर लाइन हाजिर कर दिया है। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भिटौली थाने के पिपरा खादर में मार–पीट के मामले में पीड़ित ने थानेदार से शिकायत की तो थानेदार बोले की पहले तहरीर लेकर आओ तब कार्यवाही होगी।
इसी बात पर पीड़ित ने शिकायत एसपी से की। फिर थानेदार पीड़ित से तहरीर मंगवाने लगे। उसी रात को एसपी ने थानेदार रामाज्ञा सिंह को हाजिर कर दिया। डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के राडार पर कुछ और थानेदार है जिनका तबादला लिस्ट जल्द ही जारी हो सकते है।
Published : 2 January 2024, 9:30 AM IST
Topics : भिटौली थानेदार महराजगंज लाईन हाजिर लापरवाही शिकायत
No related posts found.