हिंदी
लखनऊ: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश में 2019 के चुनावों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि गुजरात के शहरी क्षेत्रों को छोड़ दिया जाये तो बाकी जगहों पर उसे बड़ी हार मिली है।
उन्होंने कहा कि यूपी के निकाय चुनावों में मशीनों (ईवीएम) में हर जगह भाजपा जीती है और जहां भी बैलेट पेपर से चुनाव हुए, वहां भाजपा हारी है।
कांग्रेस के साथ 2019 के लोक सभा चुनाव में गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी इसके लिये काफी वक्त है और समय आने पर इस बारे में उचित निर्णय लिया जायेगा।
Published : 18 December 2017, 2:57 PM IST
No related posts found.