हिंदी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोक सभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। सपा ने रविवार को शाम को राज्य के सोनभद्र, घोसी, बलिया, ऑवला और हमीरपुर में लोक सभा क्षेत्र प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इन सभी नियुक्तियों की घोषणा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद की गई।
समाजवादी पार्टी इससे पहले भी यूपी में कई लोक सभा क्षेत्र प्रभारियों समेत विभिन्न जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, महासचिवों की नियुक्ति कर चुकी है।


Published : 9 April 2023, 6:10 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav उत्तर प्रदेश ऑवला क्षेत्र प्रभारी घोसी बलिया लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी सोनभद्र हमीरपुर