
हैदराबाद: दक्षिण-मध्य रेलवे (एससीआर) को हाल ही में ‘हैदराबाद-दिल्ली-हैदराबाद’ रेलमार्ग पर ‘बालासोर जैसी ट्रेन दुर्घटना’ की चेतावनी देने वाला एक अनाम पत्र प्राप्त हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दक्षिण-मध्य रेलवे के सिकंदराबाद डिवीजन के मंडल रेलवे प्रबंधक को लिखे गए इस पत्र में ‘हैदराबाद-दिल्ली-हैदराबाद’ मार्ग पर अगले हफ्ते कथित तौर पर ‘बालासोर जैसी ट्रेन दुर्घटना’ होने की आशंका जताई गई है। 30 जून 2023 को लिखा गया यह पत्र पिछले सप्ताह डाक से प्राप्त हुआ।
एससीआर अधिकारियों ने पत्र के बारे में तेलंगाना पुलिस को सूचित कर दिया है।
एससीआर के सूत्रों ने कहा, “पत्र पिछले सप्ताह डाक से प्राप्त हुआ था और इसे आगे की कार्रवाई के लिए राज्य खुफिया विभाग को सौंप दिया गया है।”
Published : 4 July 2023, 8:31 AM IST
Topics : Balasore letter South Central Railway train accident चेतावनी दक्षिण मध्य रेलवे पत्र बालासोर ट्रेन हादसा हैदराबाद