हिंदी
ईटानगर: भारतीय लड़कियों ने रविवार को यहां दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस टूर्नामेंट के अंडर-19 वर्ग में बांग्लादेश को 3-0 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की।
यशस्विनी घोरपड़े ने बांग्लादेश की ओइशा रोहमान को हराकर भारत को विजयी शुरुआत दिलाई। सुहाना सैनी ने इसके बाद साई खोई मार्मा को हराया जबकि तनीषा कोटेचा ने रेसमी तनचांग्या को शिकस्त देकर भारत की एकतरफा जीत सुनिश्चित की। भारत की खिलाड़ियों ने तीनों मुकाबले सीधे गेम में जीते।
भारत की अंडर-15 लड़कियों ने भी बांग्लादेश को 3-0 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।
Published : 15 May 2023, 8:44 AM IST
Topics : अंडर 19 ईटानगर दक्षिण एशिया बांग्लादेश भारत युवा टेबल टेनिस
No related posts found.