Sonia Gandhi Health Updates: मेडिकल जांच के लिए विदेश जाएंगी सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल जांच के लिए विदेश जाएंगी और इस दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ होंगे। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 August 2022, 11:57 AM IST

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल जांच के लिए विदेश जाएंगी और इस दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियांका गांधी वाड्रा भी उनके साथ होंगे।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने मंगलवार देर रात यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वस्थ होने के बाद श्रीमती गांधी यहां लौटने से पहले अपनी बीमार मां से मिलने जाएंगे और उनके स्वास्थ्य के हाल-चाल के बारे में जानकारी लेंगी।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने देश वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, मोदी सरकार को लेकर कही ये बातें

श्री गांधी चार सितंबर से पहले वह दिल्ली लौट आएंगे। चार सितंबर को यहां पार्टी द्वारा आयोजित ‘महंगाई पर हल्ला बोल रैली’ है जिसको श्री गांधी संबोधित करेंगे। (वार्ता)

Published : 
  • 24 August 2022, 11:57 AM IST

No related posts found.