
नई दिल्ली: देश के दिग्गज नेता और अर्थव्यवस्था के 'भीष्म पितामाह' कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में 26 दिसंबर गुरुवार की रात निधन हो गया है। आज कई दिग्गजों ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उनके आवास पर कांग्रेस नेता, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी पहुंचीं।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। पूर्व पीएम के आवास पर कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की और मनमोहन सिंह के परिवार वालों को भी सांत्वना देते नज़र आए।
राजघाट पर होगा अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल 28 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बता दें कि उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा। पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन आम लोग शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक कर सकेंगे। जिसके बाद कांग्रेस मुख्यालय से ही मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। बता दें कि आज मनमोहन सिंह बेटी आज देर रात तक भारत पहुंच सकती हैं।
कई हस्तियों ने जताया शोक
कई हस्तियों ने अपने एक्स हैंडल से पूर्व पीएम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। वहीं राहुल गांधी ने लिखा, मनमोहन सिंह जी ने बहुत ही बुद्धिमत्ता और ईमानदारी के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने पूरे देश को प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने अपना मार्गदर्शक खो दिया है।
Published : 27 December 2024, 12:22 PM IST
Topics : DynamiteNews manmohansingh manmohansinghdeath priyankagandhi rahulgandhi soniagandhi मनमोहनसिंह श्रद्धांजलि