
नई दिल्ली: सोनिया गांधी को एक बार फिर कांग्रेस की संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। कांग्रेस ने सोनिया गांधी को सर्वसम्मिति से संसदीय दल का नेता चुना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे में पार्टी की कार्य समिति की बैठक में संसदीय दल के नेता के रूप में सोनिया गांधी के नाम प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने स्वीकार किया।
संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के सांसद व अन्य नेताओं ने भी भाग लिया।
सोनिया गांधी इससे पहले भी संसदीय दल की नेता रहीं हैं। वे पूर्ववर्ती यूपीए के चेयरपर्सन भी रही है।
इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृतव से राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग उठाई है। इस पर जब कांग्रेस ने जब रहालु गांधी की राय जाननी चाही तो बताया जाता है कि राहुल ने इस प्रस्ताव पर विचार के लिये पार्टी से कुछ समय का वक्त मांगा है।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ पार्टी नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहे।
जानकारी के मुताबिक इससे पहले शनिवार सुबह हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा भी की गई। इसके अलावा शाम को नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों और राज्यसभा सांसदों वाले कांग्रेस संसदीय दल की भी बैठक होगी।
Published : 8 June 2024, 6:48 PM IST
Topics : Congress Elected Leader parliamentary party Sonia Gandhi कांग्रेस नई दिल्ली संसदीय दल सोनिया गांधी