Sonia Gandhi: सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, जानिये ये अपडेट

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राजधानी दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 January 2023, 1:52 PM IST

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजधानी दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में एडमिट कराया गया है।। जानकारी के मुताबिक वे रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं हैं।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी बोलीं- मौजूदा चुनौतियों पर सरकार की चुप्पी देश के लिये खतरनाक

सर गंगा राम अस्पताल में सोनिया गांधी के साथ उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी गई हैं।

यह भी पढ़ें: संसद में गांधी प्रतिमा के सामने सोनिया गांधी समेत विपक्षी सांसदों का जोरदार प्रदर्शन, जानिये क्या है मुद्दे

प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की वहां देखरेख कर रही है। इस कारण प्रियंका गांधी आज भारत जोड़ो यात्रा से शामिल नहीं होंगी। कल प्रियंका गांधी यूपी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाई राहुल गांधी के साथ नजर आईं थीं।

Published :  4 January 2023, 1:52 PM IST