

सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत खरौंदीं निवासी मानिकचंद का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
सोनभद्र: कोन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत खरौंदीं निवासी मानिकचंद का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति तीन दिन पूर्व घर से लापता था। घर वालों के द्वारा बहुत खोजबीन की गई परंतु कहीं पता नहीं चल सका था। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अन्तर्गत खरौंधी थाना क्षेत्र के राजी बस्ती के नीचे पांडु नदी में लाश मिली है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सूचना पाकर झारखंड पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त मानिकचंद के रूप में की। जिसकी सूचना मिलते ही मृतक के घरवाले मौके पर पहुँच कर झारखंड पुलिस से आग्रह किया। जिसके बाद झारखंड पुलिस द्वारा शव को मृतक के घरवालों को सौंप दिया गया। सामाचार लिखे जाने तक घर वालों के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गयी थी।