हिंदी
सोनभद्र: मांची थाना क्षेत्र के चौरा गांव में शुक्रवार को शाम लगभग चार बजे के करीब नयन दह नदी पर बने रपटा को पार करते समय पानी के तेज बहाव के कारण एक किशोर पानी के बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों ने देखा और शोर किया तो लोग इकट्ठा हुए और सूचना मिलते घटना स्थल पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद किशोर का शव पानी में मिला।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार किशोर के नदी में बहने की सुचना के बाद अमृत लाल यादव ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के मदद से किशोर को नदी में खोजबीन शुरू की। लगभग दो घंटे बाद देर शाम को नयन दह नदी में किशोर का शव मिला। किशोर की शिनाख्त बलबीर खरवार (13) पुत्र मालिक खरवार निवासी चौरा के रूप में हुई।
शनिवार को सुबह माची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं किशोरी की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं अचानक किशोर की मौत होने के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Published : 13 July 2024, 10:23 PM IST
No related posts found.