सोनभद्र: छोटी सी बात को लेकर दंपति ने कर ली आत्महत्या, दर्दनाक मंजर देखकर इलाके में मचा कोहराम

यूपी के सोनभद्र में पति के आत्महत्या करने के बाद पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 8 July 2024, 9:08 PM IST
google-preferred

सोनभद्र: जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर गांव के चंद्रभाननगर टोले में रविवार की देर रात मामूली विवाद के बाद नव दंपति ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। एक वर्ष पूर्व ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार म्योरपुर गांव के चंद्रभाननगर टोला निवासी विक्की रवानी (22 वर्ष) पुत्र भोला रवानी का अपनी पत्नी पूनम यादव (20 वर्ष) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।उसी दौरान विक्की ने डायल 112 को काल कर के मौके पर बुला लिया।मौके पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस कर्मी दोनों को समझाकर वापस आ गए लेकिन कुछ देर बाद विक्की घर के कमरे का दरवाजा बंद कर बढ़ेर पर गमछे के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर लिया।

 पति के फांसी लगाने के कुछ देर बाद पत्नी पूनम (20 वर्ष) ने भी दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजकर जांच में जुट गई। बताया गया कि विक्की (मृतक) ने एक वर्ष पूर्व  म्योरपुर थाना क्षेत्र के हरहोरी गांव निवासी विजातीय पूनम (मृतका) को भगा कर ले गया था।

इसी मामले में वह जेल भी जा चुका था। जेल से छूटने के बाद विक्की ने पूनम से कोर्ट मैरिज कर लिया।शादी के बाद विक्की की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।इस कारण विक्की शराब पीने का आदि हो गया था।इसी कारण दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।

Published : 
  • 8 July 2024, 9:08 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement