
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में युवाओं और बच्चों में नशे की बढ़ती लत गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। इस समस्या को देखते हुए रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव में धर्मा फाउंडेशन द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का आयोजन समाजसेवी संजय तिवारी के प्रयासों से किया गया, जिसमें नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
लोगों को किया गया जागरूक
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में तैनात मनोरोग विशेषज्ञ डॉ रिचा पांडेय ने नशा मुक्ति और नशा मनोरोग के इलाज के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत से पीड़ित लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की दिशा में वे हर संभव प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि कम उम्र में बच्चे नशे के शिकार हो रहे हैं, इसलिए बेहतर चिकित्सा सुविधा विकसित करना जरूरी है।
ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में धर्मा फाउंडेशन के संस्थापक अरुण शंकर पाठक और आशीष उपाध्याय समेत कई लोग उपस्थित रहे।
Published : 11 December 2024, 5:58 PM IST
Topics : Awareness Camp drug addiction Drug Addiction Awareness ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist Sonbhadra UP News