हिंदी
दुमका: झारखंड के दुमका जिले के मंझलाडीह गांव में 55 वर्षीय एक महिला की उसके सबसे छोटे बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
शिकारीपाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी उमेश राम ने कहा कि आरोपी ने उस पर लोहे की छड़ से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी घर पर ही रहा। राम ने कहा कि पुलिस की एक टीम गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी बेटे को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपराध के पीछे का कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।
Published : 8 July 2023, 8:37 AM IST
No related posts found.