
नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण फैली महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। हर 24 घंटे में आने वाले ताज आकड़ें देश के लिए चिंताजनक होते जा रहे हैं।
इस दौरान हर राज्य ने अलग-अलग सख्ती अपनानी शुरू कर दी है। बीते 24 घंटों में आने वाले नए मामलों की संख्या आज भी सवा लाख से अधिक है। इसके अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में COVID-19 के 1,45,384 नए मामले आए और 794 संक्रमितों की मौत हो गई। महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में सबसे आगे है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 19,780 बढ़कर 5,22,762 हो गई है। इस दौरान राज्य में 36,130 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 2649757 पहुंच गई है जबकि 376 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 57028 हो गया है।
महाराष्ट्र के कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला है। राज्य के कुछ शहरों में नाइट कर्फ्यू और पूरे राज्य में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। शुक्रवार रात से 30 अप्रैल तक सप्ताहांत लॉकडाउन और कई सख्त पाबंदियों की घोषणा की थी। वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार शाम 8 बजे से लागू हो जाएगा जो सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा।
वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच नाइट कर्फ्यू के बाद दिल्ली में स्कूल- कॉलेज सब बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (डीडीएमए) ने इससे पहले 6 अप्रैल के आदेश में रात को 10 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया था और जल्द ही दिल्ली में कुछ नई पाबंदियों का ऐलान भी हो सकता है।
Published : 10 April 2021, 10:35 AM IST
Topics : Corona virus COVID 19 Weekend Lockdown कोरोना वायरस कोविड 19 महाराष्ट्र वीकेंड लॉकडाउन संक्रमण