Jammu & Kashmir: कश्मीर के बांदीपोरा में आया बर्फीला तूफान ,दो महिलाओं को बचाया गया

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के मंजगुंड इलाके में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने वाली दो महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 February 2023, 6:45 PM IST

श्रीनगर: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के मंजगुंड इलाके में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने वाली दो महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं तबस्सुम बानो और शहनाजा बेगम आज सुबह पास के नल से पीने का पानी लेने के लिए निकली थीं।

इसी बीच तुलैल के माजगुंड इलाके में मध्यम हिमस्खलन की चपेट में आ गईं। (वार्ता)
 

Published :  10 February 2023, 6:45 PM IST