भारतीय सेना ने फोटो जारी कर हिममानव के पैरों के निशान देखने का किया दावा

भारत के हिमालयी पर्वतों पर हिममानव अर्थात येति होने के किस्से सभी ने सुने हैं। दुनिया भर के विशेषज्ञ इस बात को लेकर बहस करते रहे हैं कि ऐसा कोई विशालकाय जीव धरती पर है या नहीं। अब यह बहस दोबारा छिड़ने वाली है, क्योंकि हिममानव के वजूद से जुड़ा नया दावा भारतीय सेना के एक पर्वतारोही अभियान दल ने कुछ तस्वीरें जारी कर किया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 April 2019, 4:27 PM IST

नई दिल्‍ली: हिममानव येति (Yeti) को लेकर हमेशा से लोगों में उत्‍सुकता रही है। लेकिन इनके वजूद को लेकर हमेशा ही प्रश्‍न उठते रहे हैं। कुछ लोग इसे कल्पित कथा के तौर पर मानते हैं। जबकि अब भारतीय सेना ने 'येति' के पैरों के निशान के फोटो जारी करते हुए उनकी मौजूदगी का दावा किया है।

सेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर की गई इन तस्वीरों के बारे में लिखा गया है, भारतीय सेना की पर्वतारोही अभियान की टीम को 9 अप्रैल, 2019 को मकालू बेस कैंप (नेपाल) के नजदीक काल्पनिक जीव  हिममानव येति के रहस्यमय पैरों के निशान मिले हैं। जिनका आकार में 32 इंच लंबे और 15 इंच चौड़े हैं। यह मायावी हिममानव पहले केवल मकालू-बारुन नेशनल पार्क में देखा गया है।

आरबीआई जल्‍द जारी करेगा 20 रुपये का नया नोट, यह होंगी खासियतें

सेना द्वारा शेयर की इन तस्‍वीरों में हिमालय में बड़े-बड़े पैरों के निशान देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि येति को एक काल्‍पनिक या पौराणिक कथा क‍हानियों वाला जीव माना जाता रहा है।

Published : 
  • 30 April 2019, 4:27 PM IST

No related posts found.