हिंदी
बक्सर: बिहार में बक्सर जिले के दानापुर पंडित दीनदयाल रेलखंड के बक्सर स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 15 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
रेल पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार की रात बक्सर स्टेशन पर आरपीएफ के जवान गश्त कर रहे थे। इसी बीच जवानों की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। आरपीपएफ के जवानों ने जब उसे रूकने को कहा गया तब उसने फरार होने की कोशिश की।
आरपीएफ के जवान ने उस युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के बैग से 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
Published : 27 January 2023, 1:51 PM IST
No related posts found.