COVID 19 News in India: कोरोना से मौत के आंकड़ों में हल्की कमी, जानिए पिछले 24 घंटे में आए कितने मामले सामने

देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है हालांकी मौतों की संख्या में हल्की कमी दर्ज की गई है। जानिये 24 घंटे का हाल डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 27 May 2021, 10:35 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कोरोना से मौत की संख्या में भी हल्की कमी देखने को मिली है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड 19 के 2,11,298 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,73,69,093 हुई। 3,847 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,15,235 हो गई है। 2,83,135 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,46,33,951 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,19,907 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 18,85,805 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,26,95,874 हुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 21,57,857 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 33,69,69,353 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।  

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.15 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 89 फीसदी से ज्यादा है। एक्टिव केस घटकर 10 फीसदी से कम हो गए हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

Published : 
  • 27 May 2021, 10:35 AM IST

Advertisement
Advertisement