हिंदी
नयी दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आम बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
बजट पेश करने के लिए संसद भवन जाने से पहले श्रीमती सीतारमण अपने कनिष्ठ सहयोगियों भागवत कराड और पंकज चौधरी के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंची। उन्होंने बजट पेश करने से पहले परंपरा के अनुसार श्रीमती मुर्मू से मुलाकात की सीतारमण आज लोकसभा में वर्ष 2320 के लिए आम बजट पेश करेंगी ।
बजट को पेश किए जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी जाएगी। (वार्ता)
Published : 1 February 2023, 10:40 AM IST
Topics : unionbudget2023 आम बजट केंद्रीय वित्त मंत्री द्रौपदी मुर्मू नयी दिल्ली निर्मला सीतारमण मुलाकात राष्ट्रपति
No related posts found.