हिंदी
सीतापुर: उत्तर प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सीतापुर में एक रिटायर्ड रिटायर्ड लेक्चरर कमलेश चंद्र मिश्र की कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। उनकी हत्या शुक्रवार देर रात मंदिक के बाहर की गयी। इस हत्या से यहां हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सीतापुर में कृषक इंटर कॉलेज महोली के रिटायर्ड लेक्चरर कमलेश चंद्र मिश्र की महोली कस्बे में हत्या कर दी गयी। वे शुक्रवार शाम को पूजा के लिये मंदिर गये थे लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे। कमलेश के घर न लौटेने पर उनके बेटे ऋषभ और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कमलेश का शव देर रात महोली में श्मशान घाट स्थित मंदिर के बाहर मिला। इससे वहां हड़कंप मच गया।
पुलिस को भी मामले की सूचना दी गयी। सूचना पाकर देर रात एसपी डॉ राजीव दीक्षित, महोली कोतवाल बृजेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। धारदार हथियारों से कमलेश की हत्या की गयी थी। उन पर गोली चलाने की भी बात साने आ रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
पुलिस ने मृतक कमलेश के बेटे ऋषभ मिश्र की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में किसभी भी तरह की रंजिश की बातें भी अब तक सामने नही आई है। पुलिस जांच में जुट गयी है।
Published : 12 September 2020, 1:07 PM IST
Topics : गोली जांच धारदार हथिया पुलिस मंदिर रिटायर्ड लेक्चरर लेक्चरर सीतापुर हत्या हमला
No related posts found.