Maharajganj: सिसवा पत्रकार मंच ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस के संध्या पर एक शाम देश के नाम, शहीद सैनिक परिवार सम्मान समारोह का आयोजन क्रिया गया। खबर पढ़ें डाइनामाइट न्यूज पर

Updated : 27 January 2021, 7:04 PM IST
google-preferred

सिसवा बाजार(महराजगंज): सिसवा पत्रकार मंच द्वारा गणतंत्र दिवस की सांय आज की शाम देश के नाम शहीद सैनिक परिवार सम्मान समारोह रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच तीन शहीद सैनिक परिवार को अंगवस्त्र, सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक मुग्ध हो गए। गीत-संगीत के जरिए कलाकारों ने जहां लोगों का दिल जीता। वहीं कलाकृति डांस एकेडमी की अराध्या सिंह व अभिज्ञान पटवा ने बेहतरीन प्रस्तुतियों पर पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा।

शहिदों के याद में आयोजित समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट प्रोफेसर सतीश चंद्र पांडेय व विशिष्ट अतिथि रक्षा अध्ययन विभाग के प्रोफेसर श्रीनिवास मणि ने मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत प्रेमलाल सिंहानिया कन्या इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज़ किया गया।

जिसमें आर पी इंटर कालेज, स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज,शिवकुमार सिंह कन्या इंटर कालेज,मरियम गर्ल्स इंटर कॉलेज,मलवरी कान्वेंट स्कूल, जे.के. मांटेसरी स्कूल घुघली, प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा, प्राथमिक विद्यालय चैनपुर, कलाकृति डांस एकेडमी, आस्था एंड विशाल ग्रुप सहित तमाम प्रतिभागियों ने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देशभक्ति, लोकनृत्य, एकल, सामूहिक नृत्य, नाट्य मंचन आदि के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, नेत्रदान,एसिड अटैक जैसे मुद्दे के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मध्य में पुलवामा शहीद पंकज त्रिपाठी, शहीद पूरन बहादुर थापा, शहीद प्रेम बहादुर खत्री के परिवारीजनों व पूर्व सैनिक मनोज कुमार राणा को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र, सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद जायसवाल सरस ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह, एन बी पाल, शशिकला सिंह,कुसुम सिंह,शुभ्रा सिंह, डॉ. पंकज तिवारी,अनिल कुमार सिंह,फरीद अहमद,अमित अंजन, नीरज तिवारी, ममता जायसवाल सहि अन्य दर्शक उपस्थित रहे।

Published : 
  • 27 January 2021, 7:04 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement