हिंदी
लखनऊ: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में एक्ट्रेस की मौत के बाद से फरार चल रहे भोजपुरी सिंगर समर सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात समर सिंह को गिरफ्तार किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक एक्ट्रेस की मां ने अपनी बेटी की मौत को सुसाइड नहीं मर्डर बताया है और इसका जिम्मेदार समर सिंह को ठहराया है। पुलिस ने भी इस मामले में केस दर्ज किया है, जिसके बाद अब समर सिंह को गिरफ्तार किया गया।
आकांक्षा की मां ने सिंगर समर पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था।
Published : 7 April 2023, 10:45 AM IST
No related posts found.