दलेर मेहंदी मानव तस्करी में दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 2 की सजा

जाने माने गायक दलेर मेहंदी कानून के शिकंजे में फंस गये है, पंजाब की पटियाला अदालत ने दलेर को मानव तस्करी मामले में दोषी करार दिया है। पूरी खबर..

Updated : 16 March 2018, 2:06 PM IST
google-preferred

पटियाला: जाने माने सिंगर दलेर मेहंदी को मानव तस्करी से जुड़े मामले में पंजाब की पटियाला अदालत ने दोषी करार दिया है। इस मामले में उन्हे 2 साल की सजा सुनाई गयी है।

अदालत में आज दलेर मेहंदी को गैरकानूनी तरीके से लोगों को विदेश ले जाने का दोषी साबित किया गया। अदालत के फैसले के तुरंत बाद दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला 2003 का है, जिस पर लंबे समय से सुनवाई चल रही थी।

दलेर के खिलाफ कुल 31 मामले पाए गए थे। बता दें कि दलेर मेहंदी के अलावा उनके भाई शमशेर सिंह का नाम भी इस मामले में है।  2003 में पटियाला पुलिस ने दलेर के भाई शमशेर मेहंदी को गिरफ्तार किया था।

Published : 
  • 16 March 2018, 2:06 PM IST

Related News

No related posts found.