हिंदी
नई दिल्ली: कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 399 रुपये की गिरावट के साथ 68,501 रुपये प्रति किग्रा रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2023 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 399 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68,501 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 19,730 लॉट का कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.67 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
Published : 10 January 2023, 6:25 PM IST
Topics : Silver Market कीमत चांदी बाजार वायदा कारोबार वायदा भाव