सिक्किम में वाहन फिसलने से महाराष्ट्र के पांच पर्यटकों की मौत

सिक्किम जिले में एक ढलान पर कार के नीचे गिरने से उसमें सवार महाराष्ट्र के पांच पर्यटकों और चालक की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 May 2022, 4:52 PM IST

गंगटोक: सिक्किम में उत्तरी सिक्किम जिले में एक ढलान पर कार के नीचे गिरने से उसमें सवार महाराष्ट्र के पांच पर्यटकों और चालक की मौत हो गई।

अधिकारिक रूप से रविवार को दी गयी जानकारी में बताया गया कि यह दुर्घटना उत्तरी सिक्किम जिले के लाचुंग से करीब 13 किलोमीटर दूरी पर शनिवार रात में हुई। पर्यटन उत्तरी सिक्किम से गैंगटॉक जा रहे थे।

इस दुर्घटना में मारे गये लोगों की पहचान सुरेश पुनामिया, तारा पुनामिया, देव अनशायर पुनामिया, हीरल पुनामिया और जयन परमार और वाहन चालक स्मिथ विश्वकर्मा के रूप में हुई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। (वार्ता)

Published : 
  • 29 May 2022, 4:52 PM IST

No related posts found.