ब्रिटेन में सिख व्यक्ति ने एक कार्यक्रम में दो लोगों पर चाकू से किया वार, जानिये पूरा अपडेट

ब्रिटेन के वेस्ट लंदन में सिख समुदाय के एक कार्यक्रय में एक सिख व्यक्ति को दो लोगों पर चाकू से हमला करने के मामले में अभ्यारोपित किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 18 August 2023, 12:07 PM IST
google-preferred

लंदन: ब्रिटेन के वेस्ट लंदन में सिख समुदाय के एक कार्यक्रय में एक सिख व्यक्ति को दो लोगों पर चाकू से हमला करने के मामले में अभ्यारोपित किया गया है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के अनुसार गुरप्रीत सिंह (25) को यहां के एक्सब्रिज मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया और उस पर गंभीर आरोप लगाए गए।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि सिंह पर शरीर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने (जीबीएच) के आरोप सहित कुल सात आरोप लगाए गए हैं।

आरोपी को हिरासत में भेजा गया है और उसे 14 सितंबर को यहां के इस्लेवर्थ क्राउन कोर्ट में पेश किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

घटना भारत के स्वतंत्रता दिवस से जुड़े समुदाय के एक कार्यक्रम में मंगलवार रात को साउथहॉल में हुई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक हुआ है जिसमें कुछ खालिस्तानी समर्थकों के साथ झगड़ा होते दिख रहा है और पुलिस अधिकारी संदिग्धों का पीछा करते नजर आ रहे हैं।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधीक्षक सीन लिंच ने कहा, ‘‘मैं इस घटना से साउथहॉल और लंदन में सिख समुदाय के बीच उपजी चिंताओं को भली भांति समझता हूं। इस घटना को छोड़ दें तो शेष कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी जांच जारी है। हम सोशल मीडिया में जारी हो रहे फुटेज से वाकिफ हैं। लोग उस पर अपने तरीके से टिप्पणियां कर रहे हैं। हम लोगों से कयास लगाने से बचने की अपील करते हैं। सौभाग्य से कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।’’

घटनास्थल से एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया था लेकिन उसे आगे की पूछताछ होने तक जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना में एक महिला अधिकारी के हाथ में थोड़ी चोट आई है लेकिन उसे अस्पताल में इलाज की आवश्यकता नहीं पड़ी।

Published : 
  • 18 August 2023, 12:07 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement