हिंदी
सिद्धार्थनगर: कई प्रयासों के बाद भी पराली जलाने की घटनाएं रुक नहीं रही है। कृषि विभाग ने अब पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्श की अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। कृषि विभाग अब पराली जलानों वालों पर जुर्माना ठोकने वाला है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों को पराली न जलाने को लेकर जागरूक किया जाएगा।

कृषि रक्षा अधिकारी विवेक दूबे ने बताया कि पराली प्रबंधन के तहत किसानों को जागरूक किया जा रहा है और कंबाइन धारकों के साथ बैठक में कई निर्णय लिये गये।
अगर किसान पराली जलाते हुए पाए जाते है तो एक एकड़ खेत के ऊपर पराली जलाने पर 2500 रुपये, दो एकड़ के ऊपर 5 हजार रुपये और 5 एकड़ के ऊपर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक दुबे ने किसानों से पराली न जलाने का अपील भी की है।
Published : 27 October 2023, 5:46 PM IST
No related posts found.