हिंदी
सिद्धार्थनगर: भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव के निवासी कासिफ नाम का युवक गुरुवार को इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली की परीक्षा देने जा रहा था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक भवानीगंज थाना क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे के पास दो बाईकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें छात्र कासिफ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं बयारा गांव निवासी युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बेवा लाया गया।
छात्र की हालत को गंभीर देखते हुए बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया। बस्ती ले जाते समय रास्ते में ही दूसरे छात्र की भी मौत हो गई।
Published : 16 February 2023, 8:21 PM IST
Topics : छात्र बोर्ड परीक्षा मौत सड़क दुर्घटना सिद्दार्थनगर
No related posts found.