हिंदी
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा को भले ही भारी जीत हासिल हुई लेकिन कई ऐसी जगह भी है, जहां से भाजपा को जीत की पूरी उम्मीद थी लेकिन इसके बावजूद भी उसे वहां बड़ी शिकस्त झेलनी पड़ी।
सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा को भले ही बड़ी जीर हासिल हुई हो, लेकिन भाजपा को कई ऐसी जगहों पर हार का सामना करना पड़ा जहां से उसे जीत की पूरी उम्मीद थी।
हार वाली ऐसी ही जगहों में शामिल है सिद्धार्थनगर। यहां से सपा को बड़ी जीत मिली हुई। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिये यहां पूरी जी जान लगा दी थी। जगह-जगह रैलियां भी निकाली गई। सपा की इस जीत से भाजपा को करारा झटका लगा। भाजपा की मेहनत यहां रंग नहीं ला सकी।
Published : 2 December 2017, 12:45 PM IST
No related posts found.