सिद्धार्थनगर: फंदे से लटकता मिला 10 साल की मासूम का शव, पति और सौतन पर हत्या का आरोप

डीएन संवाददाता

जिले के उसका थाना क्षेत्र के मजिगवा गांव में एक 10 साल की लड़की का शव फंदे से झूलता मिला। मृतक लड़की की मां ने अपने पति और सौतन पर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस भी इश मामले की लीपापोती करने में जुटी है। पूरी खबर..



सिद्धार्थनगर: जिले के उसका थाना क्षेत्र के मजिगवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक दस साल की मासूम लड़की का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक लड़की की मां ने अपने पति और सौतन पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। पुलिस मामले की लीपापोती करने में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है कि 10 साल की लड़की कैसे आत्महत्या कर सकती है?

 

 

मजिगवा गांव निवासी तीन बच्चों की मां प्रमिला का कहना है कि उसके पति राजकुमार ने इसलवाती नामक दूसरी महिला से शादी कर ली है। इसलवाती के दो बच्चे हैं। पीड़ित महिला प्रमिला का आरोप है कि सौतन इसलवाती हमेशा उसके बच्चों को मारने की साजिश रचती रहती है। शुक्रवार दोपहर दो बजे पति और  इसलावली ने उसे और उसकी बेटी अनीता व सुनीता को बेहरमी से मारा-पीटा। 100 नंबर पर सूचना देने के बाद पुलिस पति को पकड़कर ले गई। मगर पुलिस ने रास्ते में ही उसे छोड़ दिया।

प्रमिला का आरोप है कि उक्त घटना के बाद उसका पति औऱ सौतन देर शाम घर आये औऱ उसकी 10 वर्षीय बेटी को कमरे में बंद कर उसकी हत्या कर दी। देर शाम जब वह खेत से घर लौटी तो कमरे में उसे कमरे में बेटी की लाश पड़ी मिली।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अनिल प्रकाश पांडेय ने बताया कि यह मामला आत्महत्या का है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

पुलिस मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश में जुटी है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि महज 10 माह की बच्ची आत्महत्या कैसे और क्यों करेगी? ग्राणीणों के मुताबिक पुलिस मामले की लीपापोती करने में जुटी है। 
 










संबंधित समाचार