हिंदी
सिद्धार्थनगर: क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय असोगवा की प्रधानाध्यापिका पूनम ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में शोगवा ग्राम पंचायत के प्रधान के लड़के पर अभद्रता से बात करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस घटना की निंदा की। शिक्षक संघ के अध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद पांडे ने कहा है कि पुलिस विभाग को इस घटना की निष्पक्ष जांच करनी चाहिये। जांच न होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने थाने का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।
इस दौरान अष्टभुजा प्रसाद पांडे, सतीश चंद्र त्रिपाठी, मिर्जा महबूब, देवेंद्र यादव, विद्याभूषण, भुनेश्वरी श्रीवास्तव, अतुल कुमार मिश्र, पूनम त्रिपाठी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published : 11 May 2018, 4:03 PM IST
Topics : आरोप धमकी प्रधानाध्यापिका प्रार्थना पत्र सिद्धार्थ नगर
No related posts found.