हिंदी
नयी दिल्ली: भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सिबी जार्ज को मार्शल आईलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वे अभी जापान में भारत के राजदूत है और दोनों स्थानों पर यह दायित्व साथ- साथ संभालेंगे।
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारतीय विदेश सेवा के 1993 बैच के अधिकारी सिबी जार्ज अभी जापान में भारत के राजदूत हैं और उन्हें इसके साथ मार्शल आईलैंड में भी भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वे तोक्यो में स्थित रहेंगे।
मंत्रालय ने कहा कि वे जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं।
Published : 17 January 2023, 3:36 PM IST
No related posts found.