
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता अवधेश मिश्रा की फ़िल्म 'इत्ती सी खुशी' की शूटिंग शुरू हो गयी है। अवधेश मिश्रा की फिल्म 'इत्ती सी खुशी' की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुरू हो चुकी है।
यह एक पारिवारिक फ़िल्म है, जिसके निर्देशक नीरज रणधीर हैं। राजघराना फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर से बन रही फ़िल्म 'इत्ती सी खुशी' के निर्माता आदित्य कुमार झा हैं। उन्होंने बताया कि,यह फ़िल्म बेहद अहम है।
हम इसका निर्माण बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। हर एक चीज पर बारीकी से काम चल रहा है। हमारी फ़िल्म की स्टार कास्ट कहानी की डिमांड के अनुसार है। कहानी से लेकर गीत संगीत तक बेजोड़ होने वाली है। (यूनिवार्ता)
Published : 24 May 2022, 12:32 PM IST
Topics : Awadhesh Mishra film Itti Si Khushi Mumbai अभिनेता अवधेश मिश्रा इत्ती सी खुशी भोजपुरी मुंबई शूटिंग